भारत की जलवायु से पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न || UPPCS

भारत की जलवायु के प्रश्न उत्तर
भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर वर्षा किस मानसून से होती है?
A) पूर्वी विक्षोभ मानसून
B) दक्षिण-पश्चिमी मानसून
C) पश्चिमी विक्षोभ मानसून
D) उत्तरी विक्षोभ मानसून
Explanation: भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर वर्षा दक्षिण-पश्चिमी मानसून से होती है।
किस राज्य में प्रत्यार्वर्ती मानसून का अधिक प्रभाव होता है?
A) केरल
B) गुजरात
C) महाराष्ट्र
D) तमिलनाडु
Explanation: तमिलनाडु में प्रत्यार्वर्ती मानसून का अधिक प्रभाव होता है।
उत्तर-पूर्वी मानसून से सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला राज्य है
A) तमिलनाडु
B) केरल
C) कर्नाटक
D) आंध्र प्रदेश
Explanation: उत्तर-पूर्वी मानसून से सबसे अधिक वर्षा तमिलनाडु में होती है।
कौन-सा स्थान सबसे कम वर्षा प्राप्त करता है?
A) जोधपुर
B) जैसलमेर
C) लेह
D) बेलीगढ
Explanation: लेह स्थान सबसे कम वर्षा प्राप्त करता है।
भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून के प्रवाह की सामान्य दिशा है—
A) दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
B) दक्षिण-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम
C) दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
D) दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व
Explanation: भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून की सामान्य दिशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व होती है।
भारत के किस भाग में सर्वाधिक दैनिक तापांतर पाया जाता है?
A) गुजरात
B) महाराष्ट्र
C) मध्य प्रदेश
D) राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में
Explanation: राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में सर्वाधिक दैनिक तापांतर पाया जाता है।
भारत के किस राज्य में मानसून का आगमन सबसे पहले होता है?
A) केरल
B) तमिलनाडु
C) महाराष्ट्र
D) गुजरात
Explanation: भारत के केरल राज्य में मानसून का आगमन सबसे पहले होता है।
झारखंड में वर्षा किस मानसून से होती है?
A) दक्षिण-पश्चिम मानसून
B) उत्तर-पूर्व मानसून
C) पश्चिमी विक्षोभ
D) दक्षिण-पूर्व मानसून
Explanation: झारखंड में वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून से होती है।
निम्नलिखित में से किस स्थान पर सबसे कम वार्षिक वर्षा होती है?
A) जोधपुर
B) जैसलमेर
C) बेलीगढ
D) लेह
Explanation: निम्नलिखित में से सबसे कम वार्षिक वर्षा लेह में होती है।
चेरापूंजी अवस्थित है—
A) असम राज्य में
B) मणिपुर राज्य में
C) मेघालय राज्य में
D) त्रिपुरा राज्य में
Explanation: चेरापूंजी मेघालय राज्य में अवस्थित है।
राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार पर्यावरण की दृष्टि से देश के कम-से-कम कितने प्रतिशत क्षेत्र पर वनों का आवरण आवश्यक है?
A) 33%
B) 25%
C) 20%
D) 15%
Explanation: राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार पर्यावरण की दृष्टि से देश के कम-से-कम 33% क्षेत्र पर वनों का आवरण आवश्यक है।
केंद्र सरकार द्वारा नई वन नीति की घोषणा किस वर्ष की गई?
A) 1985 ई.
B) 1986 ई.
C) 1988 ई.
D) 1989 ई.
Explanation: केंद्र सरकार द्वारा नई वन नीति की घोषणा 1988 ई. में की गई।
भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A) देहरादून में
B) शिमला में
C) दिल्ली में
D) मुंबई में
Explanation: भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय देहरादून में स्थित है।

रिपोर्ट कार्ड

कुल प्रश्नों का प्रयास: 0

सही उत्तर: 0

गलत उत्तर: 0

प्रतिशत: 0%

Team Office Intro

Welcome to Office Intro.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने